आज है होली रंग तुम्हीं हो | Holi Poem in Hindi

आज है होली रंग तुम्हीं हो,
सांसों में हरपल संग तुम्हीं हो।
खिलता कैसे फूल बाग में,
मिट्टी पानी धूप तुम्हीं हो।।

आज है होली रंग तुम्हीं हो,
मेरे मन की उमंग तुम्हीं हो।
भीगा जो वो अंग तुम्हीं हो
आज है होली रंग तुम्हीं हो।।

सूनी थी जो कल तक दुनिया,
उभरी उसमें तरंग तुम्हीं हो।
जीने का हर ढंग तुम्हीं हो,
मेरे दिल की जंग तुम्हीं हो।

तुमसे ही है उत्सव सारा,
होली के हुड़दंग तुम्हीं हो।
आज है होली रंग तुम्हीं हो,
सांसों में हरपल संग तुम्हीं हो।

नील गगन की विस्तृति तुम्हीं हो,
बहती नदिया, पर तृप्ति तुम्हीं हो।
झूम रही जो वन में डाली,
छिपी कहीं अनुरक्ति तुम्हीं हो।

पर्वत का वह मौन तुम्हीं हो,
झरनों का कल-कल गान तुम्हीं हो।
ऋतुराज का जो है जादू,
सृष्टि का वो प्राण तुम्हीं हो।

आज है होली रंग तुम्हीं हो,
सांसों में हरपल संग तुम्हीं हो।

Mandeep Singh Sajwan

Mandeep Singh Sajwan is a writer rooted in the mountains of Uttarakhand, spanning Uttarkashi and Dehradun. A former NCC cadet with a lifelong passion for defence affairs and South Asian geopolitics, Mandeep’s work explores the cultural heartbeat, sacred trails, and societal landscape of Devbhoomi. Moving seamlessly between prose and bilingual poetry (Hindi and English), he writes at the intersection of faith, national security, and the quiet truths of the hills.

Post a Comment

Previous Post Next Post